फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Solan hospital's blood bank runs out of A and B negative blood

Rampur Bushahar News: सोलन अस्पताल के ब्लड बैंक में ए और बी नेगेटिव खून खत्म

Fri, 08 May 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
ओ नेगेटिव की केवल तीन यूनिट और एबी नेगेटिव की एक यूनिट शेष बची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक में ए और बी नेगेटिव रक्त पूरी तरह समाप्त हो गया है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को रक्त के इंतजाम के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना मरीजों को रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है, लेकिन स्टॉक कम होने से परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव रक्त की केवल तीन यूनिट और एबी नेगेटिव की मात्र एक यूनिट शेष बची है। ए और बी नेगेटिव रक्त उपलब्ध न होने से मरीजों के परिजनों को स्वयं डोनर तलाशने पड़ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि ब्लड बैंक में रखा गया रक्त करीब 42 दिनों तक ही सुरक्षित रहता है। इस अवधि के भीतर उसका उपयोग जरूरी होता है। यदि किसी रक्त की एक्सपायरी डेट नजदीक होती है तो उसे जरूरतमंद अस्पतालों में भेज दिया जाता है, ताकि समय रहते उसका इस्तेमाल हो सके। उन्होंने बताया कि ए और बी नेगेटिव रक्त काफी दुर्लभ श्रेणी में आता है, इसलिए इसकी कमी अकसर बनी रहती है। रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed