फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall

रल्ली में ग्लेशियर गिरने से एनएच पांच घंटे बंद

Thu, 12 Mar 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। मौसम के बिगड़े मिजाज से बुधवार देर शाम किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी होने से समूचे किन्नौर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वीरवार को किन्नौर जिला के रल्ली में ग्लेशियर गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर करीब पांच घंटे यातायात बाधित रहा। इसके चलते एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रही और लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां उठानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद एनएच प्राधिकरण ने बाधित मार्ग को बहाल किया। मार्ग बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा चोलिंग के निकट उरनी ढांक के पास भी पहाड़ियों से चट्टानें गिरने से सतलुज नदी पर बने पुल के बीचोंबीच एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते पुल पर यातायात ठप हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। सभी वाहनों को वाया उरनी चोलिंग सड़क से भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को किन्नौर के छितकुल में करीब 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। रक्षम व कल्पा में 15 सेंटीमीटर, रिकांगपिओ में चार सेंटीमीटर, रोपा, मूरंग और जंगी में करीब पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। पोवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर और चौरा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होती रही।
विज्ञापन

उधर, एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने बताया कि वीरवार दोपहर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से पुल की प्लेटों को क्षति पहुंची हैं। जल्द से जल्द मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। अभी वाहनों को वाया उरनी-चोलिंग संपर्क मार्ग से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed