{"_id":"641894695a6852ded50ed4b3","slug":"snowfall-kinnaur-rampur-hp-news-c-19-1-94686-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं मौसम में आए बदलाव के बाद क्षेत्र के लोग दिन घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे।
सोमवार को जिले के छितकुल, रक्षम, सुमरा, होगों चूलिंग कुन्नोचारंग, नेसंग और आरसंग सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जबकि निचले इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। हालांकि अभी तक जिले के किसी भी ग्रामीण रूट पर बर्फबारी और बारिश के कारण वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध नहीं हुई है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का आसार जताया है।
इसको लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर जाने की मनाही की है। परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि सोमवार को शिमला काजा सहित जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की बसों की बराबर आवाजाही रही।