{"_id":"65bcdd801327b8ac4602d68e","slug":"snowfall-in-the-hilly-areas-of-the-district-phones-ringing-in-hotels-with-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-115511-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी\nके साथ होटलों में घनघनाए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ होटलों में घनघनाए फोन
Fri, 02 Feb 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
चालय का पर्यटक पूछ रहे हाल, कैसा मौसम और कितनी पड़ी बर्फ
वीकेंड पर अच्छा कारोबार की संभावना, एडवांस बुकिंग भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद पर्यटक स्थल कसौली और चायल के होटलों में फोन घनघनाना शुरू हो गए हैं। इससे होटल कारोबारियों ने राहत महसूस की है।
होटल कारोबारी भी काफी समय बाद फोन की घंटी सुनकर खुश हैं। पर्यटक नगरी चायल और कसौली के होटलों में पर्यटकों के फोन आना शुरू हो गए हैं। हालांकि बुकिंग कम हो रही है। इसके बावजूद पर्यटक उनके होटल तक पहुंचने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वीकेंड पर अच्छा कारोबार होगा।
जानकारी के अनुसार पिछले तीन माह से चल रहे सूखे का प्रभाव पर्यटन कारोबार भी पड़ा है। इस बीच क्रिसमस, नववर्ष पर भी एक या दो दिन के लिए होटल कारोबार हुआ था। जबकि वीकेंड खाली चल रहे थे। लेकिन अब मौसम बदलने से होटलों में फोन की घंटी घनघनाना शुरू हो गई है। इसमें पर्यटक मौसम और बर्फबारी कितनी हुई की भी जानकारी ले रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को बहुत कम एडवांस बुकिंग हुई है। लेकिन इस बार का वीकेंड अच्छा जाने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि आने वाले दिनों में फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि पर्यटकों के फोन आ रहे हैं। हालांकि अभी बुकिंग बहुत कम हुई है। लेकिन पर्यटक मौसम का हाल और बर्फ गिरने की संभावना है या नहीं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।