फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall in the high altitude areas of Kinnaur, cold increased due to heavy rain in the lower areas

Rampur Bushahar News: किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

Sun, 20 Apr 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in the high altitude areas of Kinnaur, cold increased due to heavy rain in the lower areas
किन्नौर जिले के नीचले क्षेत्र भावावैली के चोटियों में हुई बर्फबारी। संवाद
भूस्खलन से टिंकू नाला में एनएच-पांच अवरुद्ध, शीतलहर की चपेट में आया जनजातीय जिला
विज्ञापन


रामपुर, ननखड़ी, आनी और निरमंड में भी हुई बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/सांगला। जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, उपमंडल रामपुर, ननखड़ी, आनी और निरमंड क्षेत्र में भी रविवार को बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण किन्नौर जिले के टिंकू नाले में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। इससे जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति का संपर्क कट गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, रविवार से मौसम का रुख बदल गया है। किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले में जमकर मेघ बरस रहे हैं। रविवार को किन्नौर जिले के नेसंग, हांगो चुलिंग, लिप्पा, आसरंग, नाको, कुन्नोचारंग और छितकुल में बर्फबारी हुई। वहीं, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, निचार और पूह के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पहाड़ियों में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान छह डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारी बारिश के कारण जिले के पूह की ओर टिंकू नाला के पास दोपहर बाद सवा तीन बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने से एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। इस कारण पूह खंड डुबलिंग, नमज्ञा, नाको, हांगो, चुलिंग, लियो, चांगो, सुमरा, शलखर पंचायतों सहित काजा और स्पीति की ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। एनएच बाधित होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दो मशीनें और एक दर्जन मजदूर तैनात कर दिए हैं, लेकिन खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में एनएच बहाली में अभी समय लगेगा। वहीं, बारिश के कारण निचले इलाकों के किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। रविवार को रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि, अब तक नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


टिंकू नाला के पास पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। मौके पर दो मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं। स्थिति सामान्य होते ही एनएच को बहाल कर दिया जाएगा। - प्रदीप सिंह, ओसी पोवारी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
विज्ञापन




रविवार को पूह की ओर सड़क बाधित होने के कारण रिकांगपिओ से पूह काजा की ओर बसों को नहीं भेजा जा रहा। यातायात बहाल होते ही बस सेवाओं को चलाया जाएगा। - पीयूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article