{"_id":"5e63df098ebc3eebb1062edd","slug":"snow-rampur-hp-news-sml326901778","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का दौर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का दौर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर/सांगला। किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र में दूसरे दिन शनिवार को भी जमकर बारिश हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फबारी का दौर जारी रहा वहीं निचले इलाकों में शनिवार को देर शाम तक झमाझम बारिश हो रही थी। नारकंडा में एनएच पांच, जबकि सात दिन बाद जलोड़ी दर्रे में एनएच 305 यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है।
सांगला, छितकुल, रक्षम, खरोगला, बटसेरी, कल्पा, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, कुन्नोचारंग, हांगो, चूलींग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। दिन भर भावावैली, निचार, बरी, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, तरांडा सहित अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होती रही। सांगला का अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों काशापाट, 12/20 वैली, श्राईकोटी माता, 15/20 वैली की ऊंची चोटियों में दिन भर हिमपात होता रहा। आउटर सिराज क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी दिन भर बर्फबारी का क्रम जारी रहा, जबकि निचले इलाकों में बारिश होती रही। ठंड के चलते स्कूली बच्चों को परीक्षाएं देने में भी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं।
बर्फबारी के कारण नारकंडा में दूसरे दिन भी एनएच पांच यातायात के लिए बाधित रहा। रामपुर से निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा गया। रामपुर से वाया सुंगरी मार्ग भी हिमपात के चलते बाधित हो गया है, जिस कारण रामपुर का रोहड़ू से संपर्क कट गया है। परिवहन निगम रामपुर के आरएम गुरबचन सिंह ने कहा कि बर्फबारी के कारण एनएच पांच नारकंडा में वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ा है। निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। बर्फबारी से रामपुर रोहडू मार्ग भी बाधित हो गया है।