{"_id":"66d1c55b1857f5181c0b3e66","slug":"sneha-became-miss-fresher-sanidhya-became-mr-fresher-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-121014-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्नेहा मिस फ्रेशर, सानिध्य बने मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्नेहा मिस फ्रेशर, सानिध्य बने मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन
डीएवी कालेज कोटखाई में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ और काॅलेज के पूर्व छात्र नवीन आजाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फ्रेशर छात्रों के लिए म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल, पेपर डांस, स्पून रेस सहित विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर व मिस फ्रेशर स्पर्धा रही। मिस्टर व मिस फ्रेशर स्पर्धा में कालेज के नवागंतुक छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में किया गया। तीनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर सानिध्य को मिस्टर और स्नेहा को मिस फ्रेशर चुना गया। मुख्यातिथि ने छात्रों को सम्मानित किया। महाविद्यालय के छात्र परीक्षित ने सबका धन्यवाद किया। गया। फ्रेशर स्पर्धा में जज की भूमिका डॉ. जोगिंद्र सिंह दुल्टा, डॉ. निशा मनतान और प्रियंका ने निभाई। मंच संचालिका की भूमिका छात्रा स्नेहा और अनुष्का ने निभाई।