{"_id":"6489f24f9db0784e9b0b1434","slug":"sjvn-honored-blood-donors-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-1207-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एसजेवीएन ने सम्मानित किए रक्तदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एसजेवीएन ने सम्मानित किए रक्तदाता
Wed, 14 Jun 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुई सम्मा
रामपुर बुशहर। रक्तदान की महत्ता और उसके बारे में जागरुकता बढ़ाने को लेकर रामपुर परियोजना में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक आनंद सुरीन ने सभी कर्मचारियों को प्रात: 10:30 बजे रक्तदान की शपथ दिलाई।
कहा कि इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम है रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अकसर साझा करो। एसजेवीएन प्रबंधन ने निर्णय लिया कि विश्व रक्तदाता दिवस के दिन निगम कार्यालय और सभी परियोजना स्थलों/कार्यालयों में शीर्ष 10 रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसी कड़ी में रामपुर परियोजना के बायल कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन शीर्ष 10 चयनित रक्तदाताओं को हिमाचली परंपरा अनुसार टोपी, मफलर और एक स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। एसजेेवीएन के सौजन्य से रामपुर परियोजना की ओर से आयोजित विभिन्न रक्तदान शिविरों में अधिक रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
रितेश गुप्ता, हरविंदर सिंह, सुनील कुमार, रोहित ठाकुर, सुरिंद्र सिंह, बलवंत सिंह राणा, संजीव कुमार, अंजना, तिलक राज और मधु शर्मा को कार्यक्रम में नवाजा गया।
डॉ. विवेक आनंद सुरीन अब तक कुल 133 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्हें अपर महाप्रबंधक, पीएचईएम विभाग प्रकाश चंद ने विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। यह बात मानव संसाधन के वरिष्ठ प्रबंधक कुलदीप राज ने कही। संवाद