{"_id":"69cd14920ef3f8c73a02c990","slug":"sjvn-generated-13302-million-units-of-electricity-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157256-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एसजेवीएन ने किया 13,302 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एसजेवीएन ने किया 13,302 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन
विज्ञापन
एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी परियोजना में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का केक काटकर मनाया जश्र। स्रोत :
एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के स्टेशनों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 13,302 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजनाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7506.617 मिलियन यूनिट के विद्युत उत्पादन को हासिल करके कमीशनिंग के पश्चात से अपना दूसरा सबसे अधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अभी तक का सबसे अधिक 2108.034 मिलियन यूनिट का वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि 11 वर्ष के इतिहास में पहली बार 2100 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार करने का प्रतीक है। 60 मेगााट नैटवार मोरी जलविद्युत जलविद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 310.37 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन दर्ज किया, जो इसके ओएंडएम का द्वितीय वर्ष है। यह विद्युत उत्पादन इसकी डिजाइन एनर्जी 265.5 मिलियन यूनिट से 17 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा स्टेशन ने 19 मार्च 2026 को एक बिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने कहा कि अपनी प्रथम परियोजना की कमीशनिंग के बाद से कंपनी ने राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए निरंतर विकास किया है। एसजेवीएन के निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों के समर्पण को दिया और इस बात पर बल दिया कि इन परियोजनाओं ने संबंधित क्षेत्रों, विशेष रूप से परियोजना स्थलों के आस पास के क्षेत्रों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एसजेवीएन के वित्त निदेशक पार्थजित डे ने भी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धियां संगठन की सुदृढ़ प्रचालन क्षमताओं और देश के ऊर्जा क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती हैं।