{"_id":"6aa15f7d8214d5e69101f2aa","slug":"sjvn-director-rajesh-kumar-inspected-the-rampur-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169300-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एसजेवीएन निदेशक राजेश कुमार ने किया रामपुर परियोजना का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एसजेवीएन निदेशक राजेश कुमार ने किया रामपुर परियोजना का निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर परियोजना प्रमुख के साथ चर्चा करते एसजेवीएन निदेशक राजेश कुमार चंदेल। स्रोत : परियोजना प्
. परियोजना के सुचारु, सुरक्षित और कुशल संचालन के पहलुओं पर की चर्चा
. निदेशक ने हरित पहल के तहत परियोजना परिसर में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम के निदेशक राजेश कुमार चंदेल ने 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजना के सुचारु, सुरक्षित और कुशल संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की। एसजेवीएन निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की परिचालन गतिविधियों, विद्युत उत्पादन और विभिन्न तकनीकी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामपुर एचपीएस पहुंचने परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने निदेशक राजेश कुमार चंदेल का स्वागत किया और उन्हें परियोजना की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और वर्तमान परिचालन स्थिति से अवगत करवाया। दौरे के दौरान निदेशक ने पावर हाउस का दौरा किया और विद्युत उत्पादन, परियोजना के परिचालन, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने रामपुर एचपीएस के उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन और विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए परियोजना टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने परियोजना की विश्वसनीयता एवं दक्षता को बनाए रखने, सुरक्षा मानकों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए परियोजना परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।