फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Six rooms in two houses burnt in Nigulsari

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में दो मकानों में छह कमरे जले

Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Six rooms in two houses burnt in Nigulsari
निगुलसरी गां व आग लगने से दो मकानें जलकर राख। संवाद
16 लाख के नुकसान का आकलन
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रभावितों के लिए निगुलसरी महिला भवन में रहने का किया बंदोबस्त
मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रभावितों को 10 हजार रुपये की दी फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किनौर)। निचार उपमंडल के निगुलसरी में शनिवार सुबह अचानक मकान में आग लग गई। इससे दो मकानों के छह कमरे जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर छह कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए।
पुलिस के अनुसार निगुलसरी में शनिवार सुबह 9 बजे अचानक आग लगी। इससे दीप चंद नेगी के दो मंजिला लकड़ी के मकान के चार कमरे और साथ लगते ज्ञान चंद नेगी के मकान के दो कमरे में जल कर पूरी तरह से राख हो गए। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तब परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। इसके कारण वे घर से कोई सामान नहीं बचा पाए। दीप चंद नेगी अपने परिवार के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं। ज्ञानचंद को प्रशासन की ओर से महिला मंडल भवन में रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते भावानगर से एसडीएम नारायण चौहान, पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसजेवीएन के दमकल वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे।
तरांडा पंचायत के प्रधान हरी भगत नेगी ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅट सर्किट माना जा रहा है। इस मौके पर राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह ने प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम भावानगर नारायण चौहान बताया कि तरांडा पंचायत के अंतर्गत निगुलसरी गांव में आग लगने से 16 लाख का नुकसान का आकलन किया गया है।

निगुलसरी गां व  आग लगने से दो मकानें जलकर राख। संवाद

निगुलसरी गां व आग लगने से दो मकानें जलकर राख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed