फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Six roads were constructed in Kot Kaina Panchayat

कोट काईना पंचायत में छह सड़कों का हुआ निर्माण : रोहित ठाकुर

Fri, 03 Apr 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Six roads were constructed in Kot Kaina Panchayat
कोट-कायना पंचायत में सड़क का उद्घाटन करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
. शिक्षा मंत्री ने कहा- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग और सारी स्कूल के भवन का कार्य प्रगति पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को जुब्बल तहसील की कोट काईना पंचायत का दौरा किया। इस दौरान जनसभा में मंत्री ने कहा कि कोट काईना पंचायत में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान छह नई सड़कों का निर्माण हुआ है, जिनपर 4.30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 1.56 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग और 2.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सारी के भवन का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ मंढोल पंचायत के अंतर्गत नाबार्ड से वित्तपोषित हरिजन बस्ती मंढोल से शेलापानी जोहटा सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में एक आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्य है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें विकास और भाग्य रेखाएं हैं। इसी दृष्टि से वह सदैव ही सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता में रखते हैं। वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई में केवल लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क और भवन निर्माण में 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए बताया कि उनका मानना था कि सड़कें प्रदेश के विकास की भाग्य रेखाएं हैं। यदि हिमाचल को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है, तो अधिक सड़कों का निर्माण करवाना होगा। पिछले तीन साल के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई में 171 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस दौरान उन्होंने मंढोल से हरिजन बस्ती पाछड़ा सड़क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान, शील पंचायत के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह भोलटा और शील पंचायत के दो बार प्रधान रहे निरंजन चौहान, ग्राम पंचायत कोट काईना से पूर्व प्रधान रूपिंद्र ढालटा, पूर्व उप प्रधान गोपाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायती राज संस्थाओं के पूर्व प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article