फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Six posts of professors are vacant in Ani College, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में प्राध्यापकों के छह पद रिक्त, छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Mon, 18 Nov 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में अध्ययनरत सात सौ छात्रों में से 70 प्रतिशत ग्रामीण लड़कियां कर रही शिक्षा ग्रहण
विज्ञापन


घरद्वार कॉलेज खुलने से ग्रामीण लड़कियां भी उच्च शिक्षा कर रही हैं ग्रहण

सरकार से सुविधाएं मुहैया करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी कॉलेज ग्रामीण बेटियों के लिए जहां घरद्वार उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वरदान साबित हो रहा है, वहीं कॉलेज में पूरा स्टाफ न होने के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। वर्तमान में आनी कॉलेज में प्राध्यापकों के छह पद बीते लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। गौर हो कि आनी कॉलेज में भूगोल, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गणित, अर्थशास्त्र और पुस्तकालय के अध्यक्ष सहित चारों पर खाली चले हैं। कॉलेज में रिक्त चले सभी पदों को भरने की मांग पीटीए कमेटी ने कई बार सरकार से उठाई। इसके बावजूद अभी तक रिक्त पदों को नहीं भरा जा सका है। आनी कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में छह महत्वपूर्ण विषयों के पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार तथा शिक्षा मंत्री से कॉलेज में चल रहे उक्त सभी पदों को सरकार से जल्द भरने की मांग उठाई है।

कॉलेज में रिक्त चल रहे पदों को भरने के बारे में उच्चाधिकारियों को कहा गया है। जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान होगा। - डॉ. दिनेश सिंह कंवर, प्राचार्य, आनी कॉलेज
विज्ञापन



आनी कॉलेज में हिंदी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान के एक-एक पद सृजित करने की मांग

आनी कॉलेज में हिंदी, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान विषयों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या सर्वाधिक है। ऐसे में वर्तमान समय में इन विषयों के प्राध्यापकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कॉलेज में उक्त तीन विषयों के एक-एक और प्राध्यापकों के पदों को सृजित करने की प्रदेश सरकार से मांग उठाई गई है, ताकि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें। कॉलेज में सात सौ छात्र व छात्राएं अध्ययनरत है, लेकिन कॉलेज में खेल गतिविधियों को करवाने के लिए शारीरिक शिक्षा सहायक प्राध्यापक का एक भी पद आजतक सृजित नहीं किया गया है, जिससे यहां अध्ययनरत छात्रों की खेल गतिविधियां प्रभावित हैं। पीटीए संघ ने प्रदेश सरकार से इस पद को जल्द सृजित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी कॉलेज में 70 प्रतिशत छात्राएं कर रहीं अध्ययन
आनी कॉलेज में वर्तमान में सात सौ छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें से 70 प्रतिशत संख्या लड़कियों की हैं। इनमें से अधिकतर छात्राएं ग्रामीण परिवेश से कॉलेज को प्रतिदिन अपने घरों से अध्ययन करने आती हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के लिए यह कॉलेज वरदान साबित हुआ है। इससे छात्राओं की उच्च शिक्षा ग्रहण करने का ग्राफ में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में प्रतिवर्ष छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में पीटीए संघ ने प्रदेश सरकार से आनी कॉलेज में सभी पदों को सृजित और खाली पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed