{"_id":"652d41a613bda527980b1be6","slug":"sirmour-news-tubrocalosius-nahan-rampur-hp-news-c-177-1-ssml1027-10711-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टीबी मुक्त अभियान पर दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टीबी मुक्त अभियान पर दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
सचित्र
टीबी मुक्त अभियान पर दिया प्रशिक्षण
नाहन। टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर सोमवार को विकास खंड नाहन के तहत आने वाली पंचायतों के प्रधानों, सचिवों और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किया। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष अनीता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. वीना संगल ने पंचायत प्रधानों और सचिवों को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी मुक्त पंचायत अभियान चलाया गया है। इसके तहत पहले चरण की कार्यशाला पूरी हो चुकी है। अब खंड स्तर पर वर्कशॉप का आयोजन कर अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।