फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sirmour news, the scholar school, science fair,

Rampur Bushahar News: एच प्रणव कृष्णा, रित्विक, देवांश और आरव राज्य स्तर के लिए चयन

Thu, 09 Nov 2023 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
जिला बाल विज्ञान मेले में द स्कॉलर्स होम स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला बाल विज्ञान मेले में द स्कॉलर्स होम स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। साइंस मॉडल में एच प्रणव कृष्णा और रित्विक चौधरी ने प्रथम और मैथ्स ओलंपियाड में कनिष्ठ वर्ग प्रथम रहे जबकि आरव कुमार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि साइंस मॉडल में प्रथम रहने पर एच प्रणव कृष्णा और रित्विक चौधरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। मैथ्स ओलंपियाड की कनिष्ठ वर्ग में आरव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि वरिष्ठ वर्ग में देवांश गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट में स्कूल के दो प्रोजेक्ट्स को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इसमें सृष्टि चापा और नमित बतान ने सोहम कृष्णा गर्ग और आरव शर्मा के सहयोग से बेहतरीन प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में भुवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रीना शर्मा के लिखित और निर्देशित साइंस स्किट को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और उनकी खूब प्रशंसा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed