{"_id":"66c1f02287929220c10dd4a0","slug":"sirigarh-sports-club-distributed-relief-money-to-flood-affected-people-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120468-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत राशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। रामपुर के समेज और निरमंड के बागीपुल और केदस में हाल ही में बादल फटने से आई आपदा में प्रभावित लोगों के लिए रविवार को सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की ओर से आपदा प्रभावितों को 55000 की आर्थिक मदद प्रदान की गई।
क्लब के प्रधान दुष्यंत परमार ने बताया कि रविवार को क्लब के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने बताया कि क्लब समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। इसके लिए क्लब के प्रधान दुष्यंत परमार ने सभी सदस्यों का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह राशि जुटाना संभव हुआ। साथ ही भविष्य में भी इस तरह से प्रभावितों की मदद करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर क्लब के उपप्रधान आशीष ठाकुर, मेहर चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रॉकी ठाकुर, सलाहकार प्रदीप चौहान, सुरेश रावत, संदेश शर्मा, राजकुमार, रॉकी वर्मा, जितेंद्र चौहान, रवि वर्मा, पीयूष शर्मा और डींगीधार पंचायत के उपप्रधान संजीत ठाकुर मौजूद रहे।