फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siraj festival begins with procession of six deities

Rampur Bushahar News: छह देवताओं की शोभायात्रा के साथ सिराज उत्सव शुरू

Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siraj festival begins with procession of six deities
सिराज उत्सव के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा में शामिल होते लोग। संवाद
नाचते-गाते मेला मैदान पहुंचे देवता के साथ देवलू
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा आनी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में रविवार को सिराज उत्सव का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता साहिब देवलुओं के साथ नाचते-गाते हुए मेला मैदान पहुंचे। इस बार उत्सव में छह देवताओं शमशरी महादेव, देवता पनेउई नाग, ओलवा के कुल क्षेत्र महादेव, जगेश्वर महादेव, कुंईर के व्यास ऋषि और शगागी नाग की पावन उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परंपरा और आस्था के इस अद्भुत संगम ने पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कन्या विद्यालय आनी और मिशन स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय इस उत्सव में मिस आउटर सिराज और वॉयस ऑफ आउटर सिराज जैसी प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा प्रदेश और देशभर के करीब 200 नामी पहलवान दंगल में दमखम दिखाएंगे। युवाओं के लिए फैशन शो, नृत्य, गायन और अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिराज उत्सव लवी मेला प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्वितीय संगम है। इस वर्ष आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेशभर से आने वाले प्रसिद्ध स्टार कलाकार भी मंच सजाएंगे। इस अवसर पर पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, शशि मल्होत्रा और किसान मोर्चा से दूनी चंद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

सिराज उत्सव के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा में शामिल होते लोग। संवाद

सिराज उत्सव के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा में शामिल होते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article