फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shruti Jogta, a third-year B.Sc. student, has become the CSCA President

Rampur Bushahar News: बीएससी तृतीय वर्ष की श्रुति जोगटा बनीं सीएससीए अध्यक्ष

Tue, 22 Sep 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय, सीमा में नवगठित कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों और मनोनीत सदस्यों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। सीएससीए में बीएससी तृतीय वर्ष की श्रुति जोगटा को अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा बीए द्वितीय वर्ष की पालक को उपाध्यक्ष, एमए तृतीय सेमेस्टर की मेहक चौहान को सचिव और बीए प्रथम सेमेस्टर की निकिता को संयुक्त सचिव बनाया गया है। विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर रवि कुमार को रोवर, गुंजन को रेंजर, रिजुल और ओशिन को एनसीसी, अंजलि और अनुराग को एनएसएस, शोभित नेगी और श्रुति को संस्कृति, हुन्नी ब्रागटा और तान्या को खेलकूद तथा नितिन और अदिति शर्मा को क्लब एवं सोसायटी श्रेणी में सीएससीए के लिए मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सीएससीए की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए सीएससीए का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed