फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat story started in Shrikhand Kailash Yatra

Rampur Bushahar News: श्रीखंड कैलाश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा शुरु

Sun, 21 Jul 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
जल यात्रा में स्थानीय महिलाओं न भाग लिया
विज्ञापन

आनी( कुल्लू)। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में जाओ बेसकैंप के साथ न्या नया पंडाल में श्रीखंड यात्रियों के लिए श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का महाआयोजन शनिवार को शुरु हो गया। आयोजक श्रीखंड सेवा मंडल शिमला के तत्वावधान में आठ दिवसीय धार्मिक जल यात्रा कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के आयोजक राजेश शर्मा, अजय ने कहा कि पहले दिन के कार्यक्रम में शिमला से आये आचार्य राकेश भारद्वाज और धर्म ग्रंथ का ढोल नागाडों के साथ स्वागत किया गया। दुर्गा माता मंदिर गांव (जाओं) से श्रीखंड आयोजन स्थल तक ग्रामीण महिलाओं ने नंगे पैर चलकर जल यात्रा पूरी की है। आचार्य राकेश भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा पवित्र ग्रंथ माना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। श्रीमद्रभागवत कथा का श्रवण जीवन में अवश्य करना चाहिए। श्रीखंड आने जाने वाले यात्री यहां पर श्रीमद्भागवत कथा भी सुनेंगे। दससे सभी यात्रियों का जीवन सफल होगा। कथा स्थल पर हर रोज भड़ारा आयोजित किया जा रहा है। ये कथा पंडाल श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के जाओं गांव से 2 किलोमीटर दूर बेसकैंप के साथ सुंदर पवित्र स्थल पर तैयार किया गया है। जहां पर एक बेहतरीन धार्मिक वातावरण तैयार किया है। शनिवार को जल यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण का विधिवत शुभारंभ किया गया है। 21 जुलाई से कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा रहा है। श्रीखंड यात्री सहित आसपास गांवों के सभी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed