फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrikhand Yatra via the 15/20 area route

Rampur Bushahar News: 15/20 क्षेत्र के रास्ते से श्रीखंड यात्रा शुरू होने से खुलेंगे स्वरोजगार के द्वार

Tue, 09 Jun 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
हिमकॉन अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से यात्रा की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की लगाई गुहार
विज्ञापन




उचित कार्रवाई का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम घाटी 15/20 के रास्ते से श्रीखंड महादेव यात्रा के शुरू होने की उम्मीद जगी है। हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष 15/20 क्षेत्र से होकर यात्रा शुरू करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्वरोजगार के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के शुरू होने से न केवल युवाओं को स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र का विकास भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष श्रीखंड महादेव यात्रा को पर्यटन विभाग के माध्यम से स्थायी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर योजनाबद्ध तरीके से विकसित किए जाने की मांग उठाई। कूट पंचायत के पूर्व प्रधान विजय महाटेट, नेक राम निल्टू और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे योजनाबद्ध विकास के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उन्नू महादेव से श्रीखंड महादेव तक धार्मिक एवं ईको-टूरिज्म परियोजना के साकार होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। क्षेत्र में सड़क, संचार और आधारभूत ढांचे का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article