फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrikhand Welfare and Charitable Society discussed public welfare schemes

Rampur Bushahar News: श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी ने जनहित योजनाओं पर की चर्चा

Mon, 23 Feb 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shrikhand Welfare and Charitable Society discussed public welfare schemes
श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह ने की शिष्टाचार भेंट। स्रोत :
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को निरमंड के एसडीएम जगदीप सिंह से मिला। संस्था के सदस्यों ने एसडीएम का स्वागत किया और उनके दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। सोसायटी ने एसडीएम के साथ जनहित योजनाओं पर चर्चा की। संस्थान के पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यों का लेखा-जोखा और भावी रणनीति के बारे में एसडीएम को अवगत करवाया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को संस्था की कार्यप्रणाली के बारे जानकारी दी। पिछले वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए जनहितकारी कार्यों की समीक्षा की। इस साल ग्रामीण विकास और गरीब तबके के उत्थान से जुड़े कार्य करने के बारे में चर्चा की। क्षेत्रीय विकास पर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के साथ चर्चा की और क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने पर बात की। एसडीएम ने सामाजिक कार्यों में संस्था के योगदान की सराहना की और भविष्य में हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव समेत पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article