फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrikhand regional organization Chayal Juagi roared in base camp Singhgad

Rampur Bushahar News: बेस कैंप सिंहगाड़ में गरजा श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल जुआगी

Fri, 18 Jul 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shrikhand regional organization Chayal Juagi roared in base camp Singhgad
श्रीखंड यात्रा में श्रद्धालू की मौत के बाद श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल, जुआगी के युवाओं ने जता
श्रद्धालु की मौत मामले पर प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

श्रीखंड दर्शन कर लौटे चंडीगढ़ के श्रद्धालु की बुधवार रात को हुई थी मौत
कहा- प्रशासन की लापरवाही से हुई श्रद्धालु की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
श्रीखंड महादेव के दर्शन कर लौटे चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत को लेकर श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल जुआगी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से श्रद्धालु की मौत हुई है। बेस कैंप सिंहगाड़ में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चंडीगढ़ से आया श्रद्धालु अभय श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए 11 जुलाई को अपने चचेरे भाई विशाल कनौजिया के साथ निकला था। दर्शन के बाद वापसी के दौरान अभय की अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में तबीयत बिगड़ गई थी। यहां से उसे भीम डवारी और थाचड़ू तक रेस्क्यू किया गया। इसके बाद थाचड़ू से सिंहगाड़ तक पोटर के सहारे लाया गया। सिंहगाड से जाओं के लिए मजदूर ने पैसे की मांग की और जाओं पहुंचते-पहुंचते पांच घंटे का समय लगा दिया। करीब 8:00 बजे बागीपुल-जाओं सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। इस बीच अभय ने जाओं में दम तोड़ दिया। इसके विरोध में श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल जुआगी के सदस्यों ने बेस कैंप सिंहगाड़ में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने श्रद्धालु की मौत का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ा और जमकर विरोध किया। संगठन के अध्यक्ष मौन सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर प्रशासन सिंहगाड़ से एसडीआरएफ या बचाव दल की टीम अभय के साथ भेजती, तो इतनी बड़ी घटना न घटती। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शर्मसार किया है। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है और आरोपी को सजा देने की मांग उठाई है। वहीं, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि इसकी जांच चल रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed