{"_id":"61a26583bb115f2af2638e03","slug":"shopekeper-fine-in-rekanpeo-by-food-and-civil-department-rampur-hp-news-sml391624298","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में खादय आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में खादय आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने शनिवार रिकांगपिओ बाजार में फल और सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने 48 किलोग्राम सब्जी, फल और 38 किलोग्राम दाल जब्त की गई।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले किन्नौर आदित्य बिंद्रा ने बताया कि अनियमितताओं के चलते दुकानदारों से 9 हजार 37 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में क्रय वाउचर अपने पास अवश्य रखें।
व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें। उन्होंने व्यापारियों को तय लाभांश से अधिक मूल्य न वसूलने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।