फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shivratri festival, religious festival, Dalash in Kullu

Rampur Bushahar News: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर निभाई शिवरात्रि पर्व की रस्म

Wed, 26 Feb 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
दलाश और नित्थर के शिवालयों में सुबह से ही शिव दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश/नित्थर (कुल्लु)। दलाश के शिव मंदिर में बुधवार शिवरात्रि के दिन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में दिनभर हजारों लोगों ने माथा टेक कर शिव शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव मंदिर दलाश में दिन चढ़ता गया और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। दिन में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने भजन-कीर्तन किया। पूरा क्षेत्र शिव की महिमा में लीन हो गया। शिवरात्रि के दिन हर वर्ष दलाश शिव मंदिर में हजारों लोग माथा टेकते हैं। ग्रामीण घरों में शिवरात्रि के उत्सव पर विभिन्न पकवान बनाते हैं और मंदिर में चढ़ाते हैं। शाम के समय महादेव की मंदिर में स्थापना की जाती है। पूरी रात भजन और स्थानीय गीत गाकर महादेव की पूजा-अर्चना होती है। वहीं, बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में भी महाशिवरात्रि पर्व पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव के मंदिर में एक दर्जन से अधिक लोग ने दर्शन किए। झल्ली, चेबड़ी, देहरा, घरोली, धार, धनाह और शकरोली सहित अन्य गांव के लोग ने दर्शन किए। बूढ़ा महादेव मंदिर के गर्भगृह, खुला प्रांगण और एक कोठी है। गर्भगृह में शिवलिंग और कोठी में बूढ़ा महादेव का रथ रखा हुआ है। पूरे नित्थर के लिए मंदिर आस्था का केंद्र है। रात्रि में पूजा के बाद सभी एक दूसरे के घरों में पकवान बांटते है। पूजा के समय समूचा क्षेत्र शिव भजन और महिमा की गाथाओं से गूंज उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed