फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shiva Mahapuran Katha will be organized in Baihani Mahadev Temple

Rampur Bushahar News: बैहनी महादेव मंदिर में होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन

Wed, 26 Mar 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shiva Mahapuran Katha will be organized in Baihani Mahadev Temple
बैहनी महादेव मंदिर में 30 मार्च से सात अप्रैल तक होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन। संवाद
प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. महेश व्यास करेंगे कथा वाचन
विज्ञापन


30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सतलुज नदी के किनारे तीन जिलों की सरहद पर स्थित बैहनी महादेव मंदिर में इस वर्ष शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ध्वजारोहण कार्यक्रम पहले ही 24 मार्च को संपन्न हो चुका है और अब 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर कमेटी के कारदार लाभ सिंह ठाकुर, धराट ओमप्रकाश शास्त्री और सदस्य लाल चंद वर्मा ने बताया कि 30 मार्च को कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उसके बाद प्रतिदिन कथा प्रवचन होंगे। समापन के दिन 7 अप्रैल को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ यह आयोजन संपन्न होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य कथावाचक शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. महेश व्यास होंगे।

तीन जिलों की आस्था का केंद्र है बैहनी महादेव मंदिर

बैहनी महादेव मंदिर न केवल कुल्लू जिले के बल्कि शिमला और मंडी जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर शिमला जिले के बड़ागांव और भरेड़ी, मंडी जिले के सराहन, और कुल्लू जिले के आनी की बेहना पंचायत के श्रद्धालुओं का आराध्य स्थल है। यहां के लोग इस मंदिर को अपने कुलदेवता के रूप में पूजते हैं। इस बार शिव महापुराण कथा का आयोजन मंदिर के इतिहास में सबसे भव्य आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed