फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shimla-Rohru road closed at Kharapathar due to snowfall

Rampur Bushahar News: बर्फबारी के चलते शिमला–रोहड़ू मार्ग को खड़ापत्थर में किया बंद

Tue, 27 Jan 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार दोपहर बाद से एक बार फिर ताजा हिमपात होने से क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम ने करवट बदली और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार हिमपात और फिसलन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन शिमला–रोहड़ू मार्ग पर खड़ापत्थर में मंगलवार शाम के समय से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सड़क पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम साफ होने तक इंतजार करने की अपील की है। हिमपात और तेज हवाओं के चलते उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बर्फ गिरने से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिससे दूरदराज के गांवों में बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमें मौसम अनुकूल होने पर लाइनों की मरम्मत कार्य में जुटने की बात कह रही हैं। वहीं, यह ताजा हिमपात किसानों और बागवानों के लिए राहत भरा साबित हुआ है। लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बाद बर्फबारी से सेब सहित अन्य फसलों के लिए आवश्यक नमी मिली है। बागवानों का कहना है कि यह हिमपात सेब के बगीचों के लिए संजीवनी साबित होगा और आने वाले सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article