फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shimla, Road Accident, Rohru, Bilaspur, Shimla, Solan

Rampur Bushahar News: शडैनाली में कार खाई में लुढ़की, दो की मौत

Tue, 23 Jul 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से आते समय हुआ हादसा, तीन युवक गंभीर घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू । रोहडू के समरकोट के पास शडैनाली में सोमवार को देर रात ऑल्टो कार गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार नंबर एचपी 54सी 8839 में पांच युवक भमनोली गांव में एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। यह पांचों युवक शादी समारोह में वेटर का काम करने गए थे। सोमवार देर रात करीब दो बजे शडैनाली पार कार खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। मृतक युवकों की पहचान बिलासपुर जिले के गांव भोजपुर के 25 वर्षीय लक्की शर्मा पुत्र प्रकाश चंद, सोलन जिला की तहसील अर्की के गांव नवगांव के 23 वर्षीय ईशांत पुत्र राम लाल है। घायल युवकों में सोलन जिला की तहसील अर्की के गांव मिरल के 23 वर्षीय राकेश पुत्र धर्मपाल, शिमला जिले की तहसील सुन्नी के गांव जैंडर के 19 वर्षीय भरत पुत्र खेमराज और शिमला जिले की ही तहसील ननखड़ी के गांव मोहली के 19 वर्षीय पंकज पुत्र कुलदीप मेहता शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है।

डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने बताया है कि सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed