फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shikari Hills Dansa became the winner in the cricket competition

Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में शिकारी हिल्स डंसा बना विजेता

Wed, 25 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिकारी हिल्स डंसा ने शिकारी बॉयज कराली को शिकस्त देकर जीता क्रिकेट खिताब
विज्ञापन

. मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा
. विकास चौहान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विक्की चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। 25वीं सिल्वर जुबली ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिकारी हिल्स डंसा ने विजेता का खिताब हासिल किया है। मां शिकारी काली युवक मंडल जगूणी ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिकारी हिल्स डंसा और शिकारी बॉयज कराली के मध्य हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डंसा ने दो विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवर में 139 रन का लक्ष्य रखा। साहिल गुप्ता ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 63 रन बनाए। परेश वर्मा ने 44 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराली की टीम बिना विकेट खोए 128 रन ही बना सकी। कराली की तरफ से विशू कायथ ने 63 रन बनाए। विकास ने भी 49 रन बनाए, लेकिन रोमांचक मुकाबले में टीम को जीत नहीं दिला पाए। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 48 टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबले में मैन ऑफ द मैच डंसा के साहिल गुप्ता चुने गए। मैन ऑफ द सीरीज विकास चौहान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विक्की खौश ने पूरी सीरीज में 215 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बाॅबी ने सीरीज में आठ विकेट चटकाए। बेस्ट विकेटकीपर धोनी कायथ, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक विजय चुने गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी पुरुषोत्तम जोशी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की विजेता टीम डंसा को 1 लाख की नकद राशि और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उप विजेता कराली टीम को 50 हजार की राशि और ट्रॉफी भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed