{"_id":"695a5c7e26d84fa87e0a2c93","slug":"shantadi-rituals-videography-and-photography-of-the-divine-functions-will-be-banned-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-151596-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतड़ी अनुष्ठान : देव कार्यों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतड़ी अनुष्ठान : देव कार्यों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
. देव कार्यों का वीडियो बनाने वाले का कैमरा और मोबाइल किया जाएगा जब्त
अनुष्ठान में होने वाले देव कार्यों के लाइव प्रसारण पर भी रहेगा प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
चिड़गांव तहसील के गवास गांव में 6 जनवरी से देवता गुडारू का शांतड़ी अनुष्ठान शुरू हो रहा है। अनुष्ठान के दौरान देव कार्यों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लाइव प्रसारण पर भी प्रतिबंध रहेगा। अनुष्ठान में जो व्यक्ति देव कार्यों की वीडियोग्राफी करेगा, उसका मोबाइल और कैमरा जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए मंदिर कमेटी ने एक विशेष टीम का गठन किया है। देवता गुडारू महाराज के कायथ दीनानाथ ने बताया कि शांतड़ी महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार शांत अनुष्ठान के सफल आयोजन के बाद इसका छोटा स्वरूप शांतड़ी अनुष्ठान को आयोजित करना आवश्यक रहता है। उन्होंने कहा कि देव समाज में देवताओं के गुप्त कार्यों को वीडियो बनाकर हाई लाइट किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। गांव में 30 से 35 लोगों का एक दस्ता तैयार किया गया है, जो वीडियो और फोटो लेने वालों पर नजर रखेंगे। जो व्यक्ति वीडियो बनाएगा, उसके कैमरे व मोबाइल जब्त किए जाएंगे। इस दौरान किसी के मोबाइल और कैमरे को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी जिम्मेदारी मंदिर कमेटी की नहीं रहेगी। अनुष्ठान में शिखा पूजन और गूरों का नृत्य होगा, जिसका वीडियो बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वह स्वयं अनुष्ठान में शामिल होकर शांतड़ी महायज्ञ को देखें।