फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shamshar-Paney road will be constructed soon

Rampur Bushahar News: जल्द बनेगी शमशर-पनेई सड़क

Sun, 27 Apr 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्राथमिकता में शामिल, जांजा क्षेत्र का जलोड़ी से स्थापित होगा सीधा संपर्क
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में भी शामिल है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। दशकों से शमशर-पनेई सड़क के निर्माण का इंतजार अब खत्म होगा। इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से जांजा क्षेत्र का जलोड़ी क्षेत्र से सीधा संपर्क स्थापित होगा और आनी मुख्यालय की दूरी भी संबंधित पंचायतों से लगभग 20 किलोमीटर घट जाएगी। साथ ही क्षेत्र के कई गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। पिछले वर्ष इस सड़क को वन विभाग से क्लीयरेंस मिल चुकी थी। उसके बाद बजट आवंटन की प्रक्रिया शेष थी। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र की जनता ने पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के समक्ष कई बार गुहार लगाई थी। अब स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने हाल ही में इस सड़क को अपनी विधायक प्राथमिकता में शामिल कर लिया है। इससे पहले उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस सड़क को बजट में शामिल करवाने का वादा किया था। कराणा पंचायत के पूर्व प्रधान ख्याले राम शर्मा, कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर और भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर ने विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत भी सम्मिलित किया गया है और इसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।


यदि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत डीपीआर तैयार करने के आदेश मिलते हैं, तो विभाग जल्द डीपीआर बनाएगा। हालांकि, नाबार्ड के तहत इस सड़क की डीपीआर पहले ही तैयार की जा चुकी है। अब देखना होगा कि सड़क निर्माण किस योजना के अंतर्गत शुरू किया जाएगा। - मनीष, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग आनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article