फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sfi agitation against govt.

अनिल जिला अध्यक्ष और बंटी को सौंपी सचिव की कमान

Sun, 06 Oct 2019 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई शिमला जिला का 33वां तीन दिवसीय सम्मेलन स्वाधीनता, जनवाद और समाजवाद के नारे के साथ संपन्न हो गया। इकाई के इस जिला सम्मेलन में मुख्य रूप से शिक्षा के भगवाकरण, सांप्रदायीकरण और व्यापारीकरण पर व्यापक रूप से चर्चा हुई। सम्मलेन में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से संबंधित कई मुद्दे जोर-शोर से उठाए।
विज्ञापन

एसएफआई ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार की शिक्षा संबंधित बेचने वाली नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। अखिल भारतीय सह सचिव दिनित धेनटा ने कहा कि आज पूरे देश में एक ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है, जिसमें छात्रों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। देश की सरकार शिक्षा को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप है।
विज्ञापन

वहीं जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर और बंटी ठाकुर ने कहा कि जिला भर में छात्रों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे। विद्यार्थियों को लामबंद कर सबको शिक्षा, सबको रोजगार के नारों के साथ छात्र हित की लड़ाई को और तीव्र गति से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में 59 सदस्यों की कमेटी की गठित
जिसमें अनिल ठाकुर को शिमला जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं बंटी ठाकुर को जिला सचिव चुना गया। इसमें 22 सदस्य सचिवालय मंडल का चुनाव किया गया, जिसमें रमन थारटा, नेहा ठाकुर, गौरव, रजनी ठाकुर, पंकज और पप्पू ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। आकाश पालसरा, हैप्पी ठाकुर, राहुल ठाकुर, भागेराम, जगदीश और निखिल रोल्टा को सह सचिव चुना गया। दीपांशु, अंजली, चिराग, अतुल, मोहित नेगी, संतोष और शिखा को सचिवालय सदस्य, मुस्कान शर्मा, यशिका, सिद्धार्थ, साहिल, सुशील, पूनम, साहिल, राजेश, महेंद्र, उर्मिला, अनिल, बबिता, गोकुल, रॉनी, मधु, देवेंद्र, लकी, कुलविंद्र, योगेंद्र, हितेंद्र, सक्षम, सेजल, दिनेश, सूरज और सरोज को कमेटी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed