{"_id":"69e768af0652446d79060df5","slug":"several-officials-were-absent-from-the-public-grievance-redressal-committee-meeting-the-mla-expressed-his-displeasure-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158566-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक से कई अधिकारी नदारद, विधायक ने जताई नराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक से कई अधिकारी नदारद, विधायक ने जताई नराजगी
विज्ञापन
रामपुर में लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक में मौजूद विधायक नंद लाल और विभिन्न विभागों से आए अध
बोले, अगली बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें
सक्षम अधिकारी ही जनसमस्याओं से जुड़ी बैठकों में लें भाग
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने कहा कि जन समस्याओं से जुड़ी बैठकों में केवल वही अधिकारी भाग लें, जो निर्णय लेने में सक्षम हों और अपने विभाग से संबंधित विषयों की पूरी जानकारी रखते हों। उन्होंने लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। अगली बैठक में उनकी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रामपुर के पंचायत समिति सभागार में उपमंडल स्तरीय लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नंद लाल ने की। बैठक में उपमंडल से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
बैठक में देलठ-नागाधर सड़क निर्माण, ननखड़ी महाविद्यालय भवन की प्रगति, स्मार्ट मीटर स्थापना, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, एसडीएम कार्यालय के समीप प्रस्तावित ओवरब्रिज, नगर परिषद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ पैदल पथ निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर करने, आयुर्वेदिक एवं पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइनेज लगाने जैसे विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्युत आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द भरने तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। रामपुर महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ाने, नगर परिषद क्षेत्र में पार्किंग निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं सुधारने के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।
साथ ही वन विभाग से जुड़े मामलों, वन्य जीवों से होने वाले नुकसान के मुआवजे के त्वरित निपटारे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक का संचालन एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीएसपी नरेश शर्मा, डीएफओ गुरहर्ष सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आरएस नेगी, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता कुक्कू शर्मा, एसएमएस बागवानी संजय चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।