फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Several issues were discussed at the second meeting of the multidisciplinary committee

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों और निगरानी पर मंथन

Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Several issues were discussed at the second meeting of the multidisciplinary committee
लूहरी परियोजना में दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारी और अन्य। स्रोत : परि
दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के निर्माण कार्यों के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों की समीक्षा और निगरानी को लेकर दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट फोर्स के प्रमुख संजय सूद ने की। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से गठित 15 सदस्यीय समिति के 14 विभागीय सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण प्रबंधन योजना (ईएमपी) के तहत निर्धारित 13 विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने परियोजना निर्माण के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय सूद ने रामपुर वन मंडल के डीएफओ की ओर से कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान के संबंध में तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री और वीडियो की सराहना की। उन्होंने अन्य वन मंडलों और संबंधित विभागों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास कार्यों की प्रभावी वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और स्थानीय हितधारकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के लिए वन विभाग और परियोजना से जुड़े कार्यों की जियो-टैग फोटोग्राफी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण और वन संरक्षण कार्यों की प्रगति का समुचित दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर और सदस्य सचिव अलका जायसवाल ने अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बैठक में दिए गए सुझावों और निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed