फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Several issues were discussed at the meeting in Jubbal, and an executive committee was formed

Rampur Bushahar News: रिटायर्ड टेक्निकल कर्मचारी संगठन के प्रधान बने यशवंत मेहता

Thu, 09 Apr 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Several issues were discussed at the meeting in Jubbal, and an executive committee was formed
चौपाल में आयोजित बैठक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के पदा​धिकारी एवं सदस्य। संवाद
जुब्बल में बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल के सेवानिवृत्त तकनीकी कर्मचारियों ने वीरवार को बैठक की। अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी के लेखा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आपसी सहमति से रिटायर्ड टेक्निकल कर्मचारी संगठन का गठन किया। इस नवगठित कार्यकारिणी में आम सहमति से यशवंत मेहता को प्रधान चुना गया। इनके अलावा उपप्रधान दिनेश काल्टा, महासचिव राजेंद्र आनजाना, लेखा अधिकारी मस्तराम और प्रधान मीडिया सलाहकार शारदानंद शास्त्री को बनाया गया। साथ ही मुख्य सलाहकार बृजलाल ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर शक्तेट, सलाहकार राजेंद्र चौहान, लेखाकार ओम प्रकाश शर्मा और सुरेंद्र शर्मा को चुना गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में वर्षों तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के पास अपार अनुभव होता है, जो समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठन के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन, तकनीकी जानकारी और रोजगार से जुड़े सुझाव दिए जाएंगे। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकेगी। इसके अलावा संगठन जरूरतमंद लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जनहित से जुड़े अन्य कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाएगा। सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि संगठन समय-समय पर बैठकें करेगा, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संगठन भविष्य में क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article