{"_id":"6a8ad844f4ebde188505dd2e","slug":"several-issues-heated-up-during-the-pensioners-welfare-association-meeting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167899-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द जारी करे सरकार : सुभाष ध्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द जारी करे सरकार : सुभाष ध्रैक
विज्ञापन
रामपुर के धार-गौरा जोन में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर। स्रोत : एसोसिएशन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में गरमाए कई मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन धार-गौरा, गोपालपुर, दोफदा-मशनू जोन की बैठक रविवार को जोन अध्यक्ष सुभाष ध्रैक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामपुर खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया गया। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सरकार के पास लंबित पड़ी देनदारियों को लेकर चिंता जताई। सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि पेंशनरों की जो भी देनदारियां सरकार के पास लंबित हैं, उनका शीघ्र भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके।