फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day recruitment rally concludes at Averipatti in Rampur

Rampur Bushahar News: अग्निवीर भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के सैकड़ों युवाओं ने बहाया पसीना

Tue, 25 Nov 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदवारों को उनके ई-मेल आईडी पर मिलेगा भर्ती रैली का परिणाम
विज्ञापन

रामपुर के अवेरीपट्टी में सात दिवसीय भर्ती रैली संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सेना भर्ती कार्यालय शिमला ने रामपुर के अवेरीपट्टी में 17 से 24 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया। भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं ने शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल से परिणाम भेजा जाएगा।
भर्ती रैली के सफल आयोजन में सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों के साथ मुख्यालय 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड ग्रुप-11 महार, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित चंडीगढ़), सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर, चरखी दादरी, रोहतक, मंडी, हिसार और हमीरपुर के अधिकारी एवं अन्य रैंक के जवानों ने योगदान दिया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, 9 फीट लंबी छलांग, जिग-जैग बैलेंस टेस्ट, शारीरिक माप, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। रैली में शामिल युवा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और सेना के अधिकारियों एवं जवानों के अनुशासित व्यवहार से काफी संतुष्ट दिखाई दिए। युवाओं ने भर्ती के सुचारू संचालन की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने बताया कि भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण 10 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक किया गया था। सामान्य प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई। इसका परिणाम 26 जुलाई 2025 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article