फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven day NSS camp started in JNV Theog

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास को लेकर किया जागरूक

Mon, 02 Sep 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven day NSS camp started in JNV Theog
जवाहर नवोदय विद्यालय  ठियोग में एनएसएस ​शिविर में भाग लेते स्वंयसेवी
जेएनवी ठियोग में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सोमवार से सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर शुरू हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवी विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लेंगे। जेएनवी ठियोग में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर दो से आठ सितंबर तक चलेगा। इस शिविर का शुभारंभ समाजसेवी राजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। एनएसएस सेवियों ने विद्यालय के एमपी हॉल में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी महेंद्र ने एनएसएस और शिविर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और सभी के प्रति आदर सद्भाव रखने की प्रेरणा दी।

प्रभारी प्राचार्य सुशीला शर्मा ने कहा कि मनुष्य को स्वार्थी बनकर कार्य नहीं करने चाहिए, अपितु समाज के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना चाहिए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। समाज सेवक राजन ने अपने वक्तव्य में स्वयंसेवियों को समाज के उत्थान के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र ने बताया कि शिविर में कुल 40 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और स्वयंसेवी विभिन्न प्रकार के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा स्वच्छता अभियान, परिसर और रास्तों की सफाई करने के साथ साथ क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नील कमल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed