फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day NSS camp begins at Navodaya Vidyalaya

Rampur Bushahar News: नवोदय विद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू

Mon, 06 Oct 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सोमवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। 6 से 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य रोशन लाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्वयंसेवी वंश भीमता ने प्राचार्य को एनएसएस टोपी प्रदान कर स्वागत किया। पहले दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी महेंद्र ने एनएसएस और शिविर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि मनुष्य को स्वार्थी बन कर कार्य नहीं करने चाहिए, बल्कि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। शिविर में 29 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नील कमल, महेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed