फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day long Shrimad Bhagwat Katha is going on in Karana village

Rampur Bushahar News: कृष्ण भजनों से गूंज उठा श्रीमद् भागवत कथा पंडाल

Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven-day long Shrimad Bhagwat Katha is going on in Karana village
कराणा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
सोलन और चंडीगढ़ के भजन गायकों ने बांधा समा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के कराणा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन कृष्ण भजनों से पंडाल गूंज उठा। पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या के समय भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। चंडीगढ़ और सोलन से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक मनीष गर्ग, निशांत शर्मा, मनोज कुमार, उमेश शर्मा, संजीव शर्मा, देवानुज दास और आचार्य जितेंद्र शर्मा ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। नंद के आनंद भयो, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक भजन संध्या में डटे रहे और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। कथा के चौथे दिन कथावाचक श्रीनिवासाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग, राजा बलि सहित अनेक प्रेरक वृतांतों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के मध्य भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed