फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven candidates for the district council from Nirmand subdivision

Rampur Bushahar News: निरमंड उपमंडल से जिला परिषद के लिए सात, पंचायत समिति के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में

Fri, 15 May 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
चार प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, चुनावी सरगर्मियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल में जिला परिषद वार्ड चायल और ब्रौ वार्ड से सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। चायल वार्ड से पिंकी देवी, रीना देवी, ऊषा भारती और सरोज बाला मैदान में है। ब्रौ वार्ड से नीना जोशी, दविंद्रा देवी, सुनीता कुमारी मैदान में है, जिन्हें शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। पंचायत समिति निरमंड के 15 वार्डों में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे, जिसमें से चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। बीडीसी चायल वार्ड से बलविंद्र सिंह, राहणु से संजू कुमारी, कुशवा से सेवता देवी और बागा सराहन से श्याम लाल ने नामांकन वापस लिया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप सिंह राठौर ने कहा कि चायल और ब्रौ वार्ड दोनों वार्डों का रोस्टर महिला के लिए आरक्षित है। चायल वार्ड से 4 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं और ब्रौ वार्ड से 3 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जिन्हें शुक्रवार को चुनाव चिह्न दिया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार रजत शर्मा ने बताया कि निरमंड बीडीसी के 15 वार्डों में अब 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article