{"_id":"69a4104cded2239fd50faa19","slug":"seripul-anurakshi-kareri-road-will-be-rejuvenated-with-rs-10-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155202-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क का 10 करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क का 10 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खस्ताहाल सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क की जल्द सुधरेगी हालत। संवाद
12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों के ग्रामीणों को मुख्य सड़क के सुधरने से मिलेगी राहत
. खस्ताहाल सड़क से हर साल सेब सीजन में बढ़ती है बागवानों की दिक्कतें
. लोक निर्माण विभाग साढ़े पांच किलोमीटर सड़क को करेगा चकाचक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों के ग्रामीणों को सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी मुख्य सड़क के कायाकल्प होने से जल्द राहत मिलेगी। हर साल बरसात के दौरान मुख्य सड़क के अवरुद्ध होने से बागवानों का करोड़ों रुपये का सेब फंस जाता है, जिससे बागवानों को भारी आर्थिकी नुकसान पहुंचता है, लेकिन अब जल्द ही खस्ताहाल मुख्य सड़क के सुधरने से बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग करीब 9.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की हालत सुधारेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क का चौड़ीकरण, मेटलिंग, टारिंग और सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य किया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र की कूहल, देवठी, मुनिश और काशापाट पंचायत को जोड़ती है। सेरीपुल से देवठी की ओर हर वर्ष बरसात के दौरान यह मुख्य सड़क बंद हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों की आय का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है। सेरीपुल में हर साल बरसात के दौरान में सड़क धंसने के कारण कई महीने तक यातायात बाधित रहता है। सड़क बहाली में भी कई महीने का समय लगता है, लेकिन यह सब तब होता है, जब सेब सीजन पूरे चरम पर होता है। सड़क बाधित होने से क्षेत्र के बागवानों को अपना सेब मंडी पहुंचाना चुनौती बन जाता है। क्षेत्र में हर वर्ष करीब सेब की 6 से 8 लाख पेटियों का उत्पादन होता है। बागवान कई साल से सड़क की हालत में सुधारने और सेरीपुल में यातायात बहाली के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठा रहे हैं। वहीं, बरसात के दौरान किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत पेश आती है। बीते वर्ष भी 5 अगस्त को यह सड़क बाधित हुई और अक्तूबर में यातायात के लिए बहाल हुई थी।
टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अंकुश जम्वाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।