{"_id":"6a885962dd4e0f80af0f4ae0","slug":"separate-express-feeders-installed-from-lastadhar-to-nerwa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-167760-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लास्टाधार से नेरवा तक लगे अलग एक्सप्रेस \nफीडर, 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लास्टाधार से नेरवा तक लगे अलग एक्सप्रेस फीडर, 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने उठाई मांग
विज्ञापन
बारिश में बिजली कट से मिलेगी निजात, झिकनीपुल 22 केवी लाइन में बार-बार खराबी आने से समस्या
नेरवा तहसील की 25 पंचायतों के ग्रामीण झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहड़ू)। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए क्षेत्र की 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लास्टाधार स्थित 66 केवी सब स्टेशन से 22 केवी सब स्टेशन नेरवा तक अलग एक्सप्रेस फीडर बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि लास्टाधार सब स्टेशन के निर्माण के बाद क्षेत्र में बिजली की समस्या काफी हद तक कम हुई है, लेकिन बारिश के दौरान झिकनीपुल 22 केवी लाइन में बार-बार खराबी आने से नेरवा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है। वर्तमान में 66 केवी लास्टाधार सब स्टेशन से झिकनीपुल स्थित 22 केवी नियंत्रण केंद्र के माध्यम से नेरवा को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन से चौपाल, बमटा, पौड़िया सहित अन्य क्षेत्रों को भी विद्युत आपूर्ति होती है। ऐसे में लाइन में किसी प्रकार की खराबी आने पर एक साथ कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो जाती है। लोगों के अनुसार झिकनीपुल और नेरवा के बीच इसी मुख्य लाइन से विभिन्न क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति करने वाली एक दर्जन से अधिक उच्च तनाव शाखाएं निकली हुई हैं। इसके चलते किसी एक क्षेत्र में लाइन में खराबी आने पर उसका असर नेरवा सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पर पड़ता है। विशेषकर, बरसात के दौरान यह समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।
पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सरकार से किया आग्रह
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लास्टाधार से नेरवा तक अलग एक्सप्रेस फीडर बनने से नेरवा की विद्युत आपूर्ति को सीधे और अधिक भरोसेमंद बनाया जा सकेगा। साथ ही वर्तमान झिकनीपुल फीडर को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चालू रखा जाना चाहिए ताकि लास्टाधार-नेरवा एक्सप्रेस फीडर में किसी कारणवश खराबी आने पर झिकनीपुल फीडर के माध्यम से नेरवा को बिजली उपलब्ध करवाई जा सके। नगर पंचायत नेरवा की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान वार्ड नंबर सात की पार्षद बबीता तंगड़ाइक, वार्ड नंबर दो के पार्षद शूरवीर चौहान, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट और महासचिव जगत चौहान सहित नेरवा तहसील की 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सरकार से इस मांग पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इनका कहना है कि अलग एक्सप्रेस फीडर बनने से नेरवा क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और उपभोक्ताओं को बरसात के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।