फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Senior Secondary School Kungsh stood first in the march past

Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश रहा प्रथम

Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Senior Secondary School Kungsh stood first in the march past
कुंगश में अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रस्तुति देती छात्राएं । संवाद
कुंगश में अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ.
विज्ञापन

. प्रतियोगिता में 18 स्कूलों की 180 प्रतिभागी दिखाएंगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वीरवार को शिक्षा खंड आनी की अंडर-14 छात्रा वर्ग खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 स्कूलों की 180 छात्राएं भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन आनी के अध्यक्ष सुनील मियां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और योग सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य प्रबोध ठाकुर ने सभी स्कूलों से आए शिक्षकों और छात्राओं का स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने शुभारंभ अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। मुख्यअतिथि ने प्रतिभागी छात्राओं से खेल भावना, अनुशासन और शांति के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम और नशे से बचाव के बारे में जागरूक किया। सुनील ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेंट की।इस मौके पर एडवोकेट राजेश कुमार, एडवोकेट राज कमल, एडवोकेट विवेक राज, सुशील कुमार, एसएमसी अध्यक्ष रंजू कायथ, शांता कुमार, प्रताप ठाकुर, टोडर मल, कुंगश स्कूल को गोद लेने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश ठाकुर, उमा शंकर दीक्षित, खेलकूद प्रभारी चमन ठाकुर, वेदप्रिया, संजीव राणा, मनजीत और चंदा राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed