फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seema College Rohru became the winner of volleyball competition by defeating Bushehr B.Ed College.

Rampur Bushahar News: बुशहर बीएड कॉलेज को हराकर सीमा कॉलेज रोहड़ू बना वॉलीबाल स्पर्धा का विजेता

Fri, 12 Apr 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Seema College Rohru became the winner of volleyball competition by defeating Bushehr B.Ed College.
भद्राश में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि के साथ। संवाद
रोहड़ू के सूजल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने, भद्राश में मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जूनियर यूथ क्लब भद्राश की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब सीमा कॉलेज रोहड़ू के नाम रहा। खिताबी मुकाबला सीमा कॉलेज रोहड़ू और बुशहर बीएड कॉलेज नोगली के मध्य खेला गया, जिसमें सीमा कॉलेज रोहड़ू ने बुशहर बीएड कॉलेज नोगली को 4-1 से पराजित कर विजय हासिल की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग वॉलीबाल टीम के कप्तान विनोज नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सीमा कॉलेज रोहड़ू के सूजल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बेस्ट स्पाइकर सीमा कॉलेज रोहड़ू के अभिषेक, बेस्ट लिफ्टर बुशहर बीएड कॉलेज नोगली के अक्षित को चुना गया। मुख्यातिथि ने कहा कि हर गांव में इस प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित होती रहनी चाहिए, जिससे युवाओं का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक स्तर भी विकसित होगा। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया कि आप क्षेत्र और युवाओं को आगे लाने की एक अहम कड़ी हैं। महिलाएं जितनी जागरूक होंगी, क्षेत्र भी उतना ही विकसित होगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, प्रदेश सचिव हिमाचल युवा कांग्रेस अश्वनी शर्मा, कुलदीप गोस्वामी, रमेश सिंघा, विवेक शर्मा, प्रियांशु, रोहित डोगरा, प्रदीप और चेतन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed