{"_id":"6aa0081f930bce759b0b0d81","slug":"security-arrangements-on-the-chandranahan-and-rupin-pass-trekking-routes-must-be-robust-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-169265-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चंद्रनाहन, रूपिन पास ट्रेकिंग मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था हो पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चंद्रनाहन, रूपिन पास ट्रेकिंग मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था हो पुख्ता
विज्ञापन
रोहड़ू में ट्रेकिंग मार्गों की स्थिति, सुरक्षा, बचाव व्यवस्था, मौसम की संभावित चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आगामी ट्रेकिंग सीजन के मद्देनजर चंद्रनाहन और रूपिन पास ट्रेकिंग मार्गों पर पर्यटकों व ट्रेकर्स की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। यह बैठक एसडीएम कार्यालय रोहड़ू के चांशल सम्मेलन कक्ष में हुई। अध्यक्षता एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने की। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि चंद्रनाहन, रूपिन पास ट्रेकिंग मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। साथ ही ट्रेकिंग मार्गों की स्थिति, सुरक्षा, बचाव व्यवस्था और मौसम की संभावित चुनौतियों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार सुविधाओं तथा आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य पर भी बात की गई। ट्रेकर्स के पंजीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने सभी संबंधित विभागों और ट्रेकिंग संगठनों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गम और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। ट्रेकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ट्रेकिंग आयोजकों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। आयोजकों को ट्रेकर्स को मार्ग, मौसम, स्थानीय परिस्थितियों और संभावित जोखिमों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। ट्रेकिंग पर जाने वाले सभी व्यक्तियों का आवश्यक पंजीकरण सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों ने आगामी ट्रेकिंग सीजन के लिए अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की। इस दौरान मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। आपात स्थिति में राहत एवं बचाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी निर्देश दिए गए। एसडीएम ने ट्रेकिंग आयोजकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा। ट्रेकर्स को मार्ग, मौसम और स्थानीय जोखिमों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। ट्रेकिंग पर जाने वाले सभी व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इन निर्देशों का उद्देश्य ट्रेकर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।