फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   secreatery esteblish bridge mile stone in satluj

सतलुज नदी पर पुल की रखी आधारशीला

Sat, 09 Oct 2021 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
secreatery esteblish bridge mile stone in satluj
सतलुज नदी पर बनाए जाने वाले पुल की रखी आधारशीला रखते परियोजना अधिकारी - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। अपर सचिव (ऊर्जा) विद्युत मंत्रालय भारत सरकार एसकेजी राहते ने परियोजना कार्यालय बिथल में अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना में चल रहे कार्य की समीक्षा की। बैठक के दौरान परियोजना प्रमुख रोशन लाल नेगी ने चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इसके बाद अपर सचिव एसकेजी राहते ने परियोजना स्थल के बांध स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सतलुज नदी पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने टैल रेस चैनल पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया और डाइवर्जन टनल (डीटी) के आउटलेट पोर्टल पर ब्लास्ट लिया। इसके बाद डाइवर्जन टनल में इनलेट पोर्टल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसकी खुदाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। दौरे के दौरान अपर सचिव ऊर्जा ने परियोजना में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजना के सभी घटकों की जानकारी ली। उन्होंने पाया कि अभी तक परियोजना के सभी घटकों के कार्य सुचारु रुप से किए जा रहे हैं और कोविड-19 महामारी की बंदिशों सहित अन्य विषमताओं के बावजूद परियोजना की प्रगति बेहतरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में अपर सचिव ऊर्जा ने लूहरी जल विद्युत परियोजना में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को समयसीमा पर पूर्ण करने के लिए परियोजना प्रबंधन की सराहना की और आशा जताई कि यह परियोजना समय सीमा के भीतर पूरी होगी। इस मौके पर परियोजना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed