Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM writes to NHAI, issues one-week ultimatum

Rampur Bushahar News: रामपुर में एनएच के किनारे खड़े 66 कबाड़ वाहनों को हटाने के निर्देश

Fri, 20 Nov 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM writes to NHAI, issues one-week ultimatum
रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर खड़ा खटारा वाहन, प्रशासन ने हटाने के दिए निर्देश। संवाद
एसडीएम ने एनएचएआई को लिखा पत्र, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

बाजार और सड़क किनारे खड़े पुराने व क्षतिग्रस्त वाहन यातायात में बन रहे बाधा
वजीर-बावड़ी में अस्थायी यार्ड बनाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में एनएच-पांच के किनारे लंबे समय से खड़े पुराने, क्षतिग्रस्त और कबाड़ वाहनों को हटाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रामपुर के एसडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर सड़क के किनारे खड़े 66 कबाड़ वाहनों को हटाने की कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जारी पत्र में कहा है कि लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग रामपुर ने पहले ही नगर परिषद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़े 66 पुराने, क्षतिग्रस्त और अनुपयोगी वाहनों की पहचान की थी। संबंधित वाहन मालिकों को इन्हें हटाने के नोटिस भी जारी किए गए। इसके बावजूद वाहन सड़क के किनारे खड़े हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के अनुसार, रामपुर से गुजरने वाले एनएच-05 का संबंधित हिस्सा अब एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में है। ऐसे में इन वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी भी एनएचएआई को निभानी होगी। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे स्वत: संज्ञान मामले फलोदी दुर्घटना बनाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सुओ मोटो रिट याचिका संख्या 9/2025) का हवाला देते हुए सड़क से अतिक्रमण और अवरोध हटाने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। वाहनों को हटाने के लिए वजीर बावड़ी के समीप खाली सरकारी भूमि को अस्थायी यार्ड के रूप में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव भी दिया गया है। यहां हटाए गए वाहनों को रखा जा सकेगा। इसके अलावा वाहनों की निगरानी के लिए दो सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया है ताकि यार्ड में रखे वाहनों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित हो सके।

एनएचएआई को पत्र प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर सभी 66 वाहनों को हटाने की कार्रवाई पूरी करने को कहा है। इस कार्रवाई से रामपुर शहर में यातायात सुचारु होगा और सड़क पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। - हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम

रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर खड़ा खटारा वाहन, प्रशासन ने हटाने के दिए निर्देश। संवाद

रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर खड़ा खटारा वाहन, प्रशासन ने हटाने के दिए निर्देश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article