फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM Office Complex, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: एसडीएम कार्यालय परिसर से हटाई गईं बेतरतीब खड़ी गाड़ियां, गेट पर कर्मचारी तैनात

Wed, 03 Jul 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
SDM Office Complex, Rohru, Shimla
प्रशासन की सख्ती के बाद वाहन हटने से  एसडीएम कार्यालय का खुला परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। एसडीएम कार्यालय परिसर से बेतरतीब खड़े वाहनों का जमघट हट गया है। लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बने वाहनों पर उपमंडल प्रशासन ने मामला उजागर होने के बाद शिकंजा कसा है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। प्रशासन की ओर से पहले ही दिन कार्यालय के मुख्य गेट पर कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। एसडीएम कार्यालय परिसर में वाहनों की गलत तरीके से पार्किंग के कारण लोग परेशान हो रहे थे। मामला उजागर होने के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे से ही परिसर में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। गलत तरीके से खड़े कई वाहनों के चालान काटे गए। मुख्य गेट के अंदर कार्यालय की पार्किंग में चयनित वाहनों को ही आने की अनुमति दी गई। हलांकि, कुछ लोग होम गार्ड के जवानों और कर्मचारियों के साथ बहस करते रहे, पर उपमंडल प्रशासन की सख्ती के सामने किसी को ढील नहीं दी गई। यहां के अधिवक्ताओं के वाहनों को भी अंदर नहीं आने दिया गया। कई लोगों ने नगर परिषद की चयनित पार्किंग में अपने वाहन खड़े करके कार्यालय पहुंच कर अपने काम निपटाए। प्रशासन की ओर से उठाए गए इस कदम की आम लोगों ने सराहना की है। डॉ. बृज लाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कार्यालय के अंदर जाने के लिए रास्ता तक नहीं बचा था। काम के लिए देर से आए लोगों के वाहन शाम तक फंसे रहते थे। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की समस्या कई महीने से चल रही थी। प्रभावशाली लोगों के वाहन खड़ा होने के कारण प्रशासन अनदेखी करता रहा। अब प्रशासन ने जन हित में सराहनीय पहल की है। लोगों ने मांग की है कि कोर्ट की ओर आने वाली सड़क के किनारे लगाए गए लोहे के खंभों को भी हटाया जाए।

गौर हो कि रोहडू में एसडीएम कार्यालय के बाहर वाहनों के जमावडे से आम लोगों को कार्यलय तक पैदल पंहुचने में परेशानी हो रही थी। सोमवार को कार्यालय के बाहर शाम पांच बजे तक कई लोगों के वाहन फंसे रहे। अब मामला उजागर होने के बाद लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed