फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM had held a meeting with the officials a month and a half ago.

Rampur Bushahar News: बैठक से निर्देश लेकर निकले अफसर भूले समस्याओं का समाधान

Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
सार

कुल्लू के नित्थर क्षेत्र में एसडीएम मनमोहन सिंह ने अधिकारियों के साथ समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की थी। निर्देशों के बावजूद अधिकांश समस्याएं अब भी जस की तस हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को रिमाइंडर भेजने की बात कही है।

विज्ञापन

विस्तार

एसडीएम ने अधिकारियों के साथ डेढ़ महीने पहले की थी बैठक, नित्थर की कई समस्याओं पर की थी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में डेढ़ महीने पहले समस्याओं को लेकर मंथन किया गया था। एसडीएम ने विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह निर्देश बैठक तक सिमट कर रह गए। बैठक से निर्देश लेकर निकले अफसर लोगों की समस्याओं का समाधान करना भूल गए। अब एसडीएम ने अधिकारियों को रिमाइंडर भेजने की बात कही है। अगस्त के पहले सप्ताह में एसडीएम मनमोहन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें पंचायत प्रतिनिधि और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में नित्थर बाजार की सड़क पर जमा होने वाले पानी की निकासी पर चर्चा की गई थी। बारिश के दौरान सड़क के पानी का बहाव बाजार और देहरा गांव की तरफ हो जाता है, जिससे बाजार और देहरा गांव में कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। बैठक में इस समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक काम शुरू नहीं किया। बाजार की निकासी नालियों की न तो सफाई हो पाई और न ही कोई और कार्य हुआ। वहीं, देहरा और नित्थर के किसान-बागवान आस लगाए बैठे हैं कि उन्हें लूहरी परियोजना से आई दरारों और प्रदूषण का मुआवजा मिलेगा, लेकिन यह काम भी नहीं हुआ है। कुर्पण खड्ड पेयजल एवं सिंचाई योजना भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ पा रही है। आनस गांव में पहाड़ से गिर रहे पत्थरों को रोकने के लिए न तो प्रशासन और न ही एसजेवीएनएल ने कोई कार्रवाई की। आनस गांव में बिजली की हाई वोल्टेज की समस्या भी बरकरार है। मुख्य सड़क नित्थर की हालत भी नहीं सुधर पाई है। इस बैठक में नित्थर और देहरा पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे थे। उनका कहना है कि विभागों के अधिकारी क्षेत्र के लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजा जाएगा रिमाइंडर
निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि अभी तक लंबित कार्यों पर अमल क्यों नहीं हो पाया है, इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा जाएगा। लोगों की समस्याओं को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article