{"_id":"6384e7a543f65d7bc72453d9","slug":"sdm-eleven-win-cricket-match-rampur-hp-news-sml429241885","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुंदन की शतकीय पारी ने एसडीएम इलेवन बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुंदन की शतकीय पारी ने एसडीएम इलेवन बनी विजेता
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर मैदान में ‘दोस्त बनाए जाते हैं, खरीदे नहीं जाते’ थीम के तहत एसडीएम इलेवन और ब्लैक ब्वॉयज रामपुर के बीच चैरिटी मैच खेला गया। मैच में कुंदन ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच में एसडीएम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और ब्लैक बॉयज के खिलाफ 154 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
इसमें कुंदन 101 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य को हासिल करते हुए ब्लैक ब्वॉयज टीम के कप्तान दयाल कायथ ने 48 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। लेकिन रोमांचक मैच में एसडीएम इलेवन ने ब्लैक ब्वॉयज को चार रन से शिकस्त दी।
इसमें विशाल, अमर और रोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। कुंदन को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। पहला मैच ह्यूमन पीपल और एसडीएम इलेवन टीम के बीच खेला गया। इसमें एसडीएम इलेवन के कप्तान सुरेंद्र मोहन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ह्यूमन पीपल संस्था ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एसडीएम इलेवन को 56 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
जवाबी पारी खेलने उतरी टीम ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें हरीश को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। ह्यूमन पीपल संस्था के अध्यक्ष ज्योति लाल, उपप्रधान अनिल मोक्टा और एकता धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चैरिटी मैच के जरिए पशुओं के लिए सहयोग राशि जुटाई गई। इस मौके पर डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी और ह्यूमन पीपल संस्था की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. अनिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।